Home जॉब/वेकेंसी Government Job: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर म्यूजिशियन बनने का मौका, अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

Government Job: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर म्यूजिशियन बनने का मौका, अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

0
Government Job: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर म्यूजिशियन बनने का मौका, अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू
Indian Air Force Agniveer Musician Recruitment

इंडियन एयर फोर्स ने अग्निवीर वायु म्यूजिशियन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए है। भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 11 मई 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लें।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 10वीं पास।
  • उम्मीदवारों को टेम्पो, पिच, गायन में सटीकता के साथ संगीत में दक्षता होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को वाद्य यंत्र का नॉलेज होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को फ्लूटयनी, बांसुरी, पिकोलो, ओबो, शहनाई की समझ होनी चाहिए।

शारीरिक योग्यता :

  • पुरुषों की हाइट कम से कम 162 सेमी और महिलाओं की हाइट कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए।
  • नॉर्थ ईस्ट या पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं की लंबाई कम से कम 147 सेमी और लक्षद्वीप की महिलाओं की लंबाई कम से कम 150 सेमी होनी चाहिए।
  • पुरुष की छाती कम से कम 77 सेमी होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • अंग्रेजी लिखित परीक्षा
  • एफिशिएंसी टेस्ट
  • एडाप्टेबिलिटी टेस्ट-I
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

एज लिमिट :

  • उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो।

सैलरी :

  • पहले साल : 30 हजार रुपए प्रतिमाह
  • दूसरे साल : 33 हजार रुपए प्रतिमाह
  • तीसरे साल: 36,500 रुपए प्रतिमाह
  • चौथे साल : 40 हजार रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए सभी डिटेल्स दर्ज करें।
  • डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें।
  • फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म भरकर सबमिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here